15 दिसंबर से
शुरू होने वाली आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा को रेलवे भर्ती
बोर्ड ( आरआरबी) ने अहम नोटिफिकेशन
जारी किया है। नोटिफिकेशन ने आरआरबी ने
घोषणा की है कि
एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार 21 सितंबर
से अपना एप्लीकेशन स्टेस चेक कर पाएंगे। ऑनलाइन
एप्लीकेशन की स्क्रूटिनी पूरी
हो चुकी है। अब 21 सितंबर को उम्मीदवार यह
चेक कर सकेंगे कि
उनकी एप्लीकेशन स्वीकार कर ली गई
है या फिर रिजेक्ट
कर दी गई है।
उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन स्टेटस संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर
जाकर 21 सितंबर से 30 सितंबर तक चेक कर
सकेंगे।
रेलवे
ने कहा है कि संबंधित
आरआरबी की वेबसाइट पर
एनटीपीसी एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक एक्टिव
होगा जिस पर क्लिक करके
उम्मीदवार अपने आवेदन के स्वीकार या
खारिज होने की जानकारी हासिल
कर सकेंगे। उम्मीदवारों अपना एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ
बर्थ डालकर स्टेटस चेक कर सकेंगे। जिन
उम्मीदवारों की एप्लीकेशन रिजेक्ट
हो गई है, उन्हें
एसएमएस और ईमेल से
इसकी सूचना दी जाएगी। लिंक
21 सितंबर से 30 सितंबर तक एक्टिव रहेगा।
RRB
NTPC में दो
तरह की वैकेंसी है
-
12वीं
पास के लिए (अंडर-ग्रेजुएट) पदों का विवरण इस
प्रकार है:
कुल
पद : 10628 (पदों के अनुसार रिक्तियों
का वर्गीकरण)
जूनियर
क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद
: 4,319
अकाउंट्स
क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद
: 760
जूनियर
टाइम कीपर, पद : 17
ट्रैंस
क्लर्क, पद : 592
कॉमर्शियल
कम टिकट क्लर्क, पद : 4,940
ग्रेजुएट पदों का विवरण :
कुल
पद : 24,649 (पदों के अनुसार रिक्तियों
का वर्गीकरण)
ट्रैफिक
असिस्टेंट, पद : 88
गुड्स
गार्ड्स, पद : 5,748
सीनियर
कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क,
पद : 5,638
जूनियर
अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, पद
: 3,164
सीनियर
टाइम कीपर, पद : 14
कॉमर्शियल
अप्रेंटिस, पद : 259
स्टेशन
मास्टर, पद : 6,865
चयन प्रक्रिया:
- सभी
पदों के लिए 2 चरणों
में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे
और उसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
- स्टेशन
मास्टर, ट्राफिक असिस्टेंट पदों के लिए स्किल
टेस्ट में कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।
- वहीं
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर
टाइम कीपर, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर
क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर
अकाउंट्स कम टाइपिस्ट, सीनियर
टाइप कीपर के लिए टाइपिंग
स्किल टेस्ट होगा।
सीबीटी 2 में वहीं प्रवेश कर पाएगा जो सीबीटी 1 में पास होगा। कुल वैकेंसी के 20 गुना उम्मीदवारों को सीबीटी 2 में प्रवेश दिया जाएगा। स्किल टेस्ट उसी उम्मीदवार का होगा जो सीबीटी 2 में पास होगा। स्किल टेस्ट के लिए कुल वैकेंसी के 8 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
- पहले
चरण का सीबीटी 90 मिनट
का होगा। 100 प्रश्न होंगे। जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से
30-30 प्रश्न होंगे।
- क्लर्क, अकाउंट असिस्टेंट, टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।
ConversionConversion EmoticonEmoticon