Search

JEE Advanced Exam का Admit Card जारी हुआ, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced Exam का Admit Card जारी हुआ, ऐसे करें डाउनलोड

देश भर के लाखों छात्र ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. JEE Advanced Exam परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे JEE एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

एडमिट कार्ड डाउनलोड Click Here


JEE ADVANCE2020 ADMIT CARD


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार, 27 सितंबर को होने वाली ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2020 के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स JEE मेन एग्जाम के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। JEE एडवांस के परीक्षा पोर्टल jeeadv.ac.in के जरिए 27 सितंबर को सुबह 9 बजे तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार आईआईटी दिल्ली की तरफ से 27 सितंबर को JEE (एडवांस) 2020 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

देशभर में जेईई मेन की परीक्षाएं 1से 6 सितंबर तक हुईं थी. जेईई एडवांस परीक्षा के एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी का रोल नंबर, नाम और एग्जाम सेंटर की जानकारी दी गई है. इसके साथ ही कोरोना वायारस महामारी (Corona virus Pandemic) के दौर में एडमिट कार्ड में कुछ खास बातों को भी निर्देशित किया जाएगा. एडमिट कार्ड में यह भी लिखा होगा कि परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर किस तरह की सावधानियां बरतनी होंगी. बता दें कि परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी|


Older Post
Next Post »
\