आज के लेख में हम आपको 12 दिसंबर 2019 के इंपॉर्टेंट करंट अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए एग्जाम में बहुत ही लाभदायक साबित हो सकते हैं |
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
प्रश्न 1. हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार 2019 से आबी अहमद को के सम्मानित किया गया, वे किस देश के प्रधानमंत्री है ?
A. इथियोपिया
B. अमेरिका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. तजाकिस्तान
---------
व्याख्या :- आबी अहमद इथोपिया के प्रधानमंत्री है | शांति के क्षेत्र में 100 वा नोबेल पुरस्कार था|
---------------
प्रश्न 2. दिसंबर 2019 में किसे राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?
A. सचिन तेंदुलकर
B. सुनील शेट्टी
C. अमिताभ बच्चन
D. कपिल देव
----------------
व्याख्या :- राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी देश में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करती है और हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी को नाडा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है|
----------------
प्रश्न 3. हाल ही में किस देश को विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने 4 वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया है?
A. रूस
B. कनाडा
C. अमेरिका
D. थाईलैंड
---------------
व्याख्या :- रूस को विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने 4 वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाती है इसके बाद अब रूस टोक्यो ओलंपिक 2020 तथा बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 में भाग नहीं ले सकेगा|
-----------------
प्रश्न 4. नोबेल पुरस्कार 2019 मे अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किस भारतीय मूल के अर्थशास्त्री को यह पुरस्कार दिया गया
A. अभिजीत बनर्जी
B. नृपेश मिश्रा
C. रघुराम राजन
D. अशोक चौहान
------------------
व्याख्या :- अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार 2019 से पुरस्कृत किया गया वह अवार्ड लेने के लिए धोती और कुर्ता पहन कर गए थे|
-----------------
प्रश्न 5. 126वां संविधान संशोधन विधेयक एससी और एसटी के लिए आरक्षण कोटे को अगले कितने वर्षों तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है?
A. 5 वर्ष
B. 10 वर्ष
C. 20 वर्ष
D. 30 वर्ष
---------------------
व्याख्या :- 126वा संविधान संशोधन विधायक एससी एसटी के लिए आरक्षण कोटे को 25 जनवरी 2020 से 25 जनवरी 2030 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है| इस विधेयक को लोकसभा में 10 दिसंबर 2019 को पारित किया गया था|
--------------------
प्रश्न 6. पहले भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने 150 रणजी मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया?
A. हरीश शुक्ला
B. वसीम जाफर
C. कपिल मजमुदार
D. देवेंद्र बुंदेला
------------------
व्याख्या :- वसीम जाफर 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के बल्लेबाज देवेंद्र बुंदेला 145 मैच खेल चुके हैं|
---------------
प्रश्न 7. नोबेल पुरस्कार 2019 अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किन अर्थशास्त्रियों को दिया गया है?
A. अभिजीत बनर्जी रघुराम राजन और माइकल ट्रीमर
B. अभिजीत बनर्जी, एस्थर डूफ्लॉ और विश्वजीत घोष
C. अभिजीत बनर्जी, एस्थर डूफ्लॉ और माइकल क्रेमर
D. इनमें से कोई नहीं
---------------
व्याख्या :- इस साल का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार वैश्विक गरीबी को कम करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए दिया गया | अभिजीत बनर्जी और एस्थर डूफ्लॉ दोनों पति-पत्नी है|
---------------
प्रश्न 8. हाल ही में संपन्न हुए 13वे में एशियाई खेलों में भारत में कुल कितने पदक जीते हैं?
A. 313
B. 312
C. 132
D. 351
-----------------
व्याख्या :- नेपाल में आयोजित किए गए 13 वे एशियाई खेलों में भारत में कुल 312 पदक जीतकर प्रथम स्थान रहा है, इनमें 173 स्वर्ण पदक, 93 रजत पदक तथा 44 कांस्य पदक शामिल है|
---------------

ConversionConversion EmoticonEmoticon